दुर्ग

भारती विवि में बौद्धिक संपदा अधिकार एवं नवाचार विषय पर कार्यशाला
21-Aug-2024 3:39 PM
भारती विवि में बौद्धिक संपदा अधिकार एवं नवाचार विषय पर कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 21 अगस्त। भारती विश्वविद्यालय दुर्ग के विधि विभाग एवं आईक्यूएसी सेल के संयुक्त तत्वावधान में बौद्धिक संपदा अधिकार एवं नवाचार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. रमेश चन्द्र पांडा, चीफ साइंटिस्ट, वेग्रो प्रा.लि. ने बौद्धिक संपदा अधिकार से संबंधित विभिन्न पहलुओं की चर्चा की।

उन्होंने पेटेंट फाइल करने से लेकर अवॉर्ड होने तक की प्रक्रिया को समझाया। साथ ही शोध-पत्र लेखन एवं प्रकाशन पर भी अपने विचार रखे। कार्यशाला के आरंभ में डॉ. आलोक भट्ट, डीन अकादमिक ने स्वागत भाषण दिया और विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। कुलपति ने कहा कि कार्यशाला का विषय बहुत की प्रासंगिक है, इससे प्राध्यापकों को काफी लाभ होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निमिषा मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार सहित आईक्यूएसी प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. नम्रता गेन, विधि संकाय की डीन डॉ. शोभा सिंह ठाकुर, डॉ. प्रतिभा कुरूप, डॉ. स्वाति पाण्डेय, डॉ. मनोज कुमार मौर्या, डॉ. अजय सिंह, डॉ. गिरजा शंकर पटेल, डॉ. गुरु सरन लाल, श्वेता सिंह, डॉ. राजनायडू, डॉ. संदीप माणिकपुरी सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट