दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 अगस्त। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय धनोरा में विश्व हाथी दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति पिल्लई, अध्यक्ष इनर विल क्लब भिलाई थी। अध्यक्षता प्राचार्य विकास पंचाक्षरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी, स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विश्व हाथी दिवस पर डाक्यूमेंट्री बनाई गई थी तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। डाक्यूमेंट्री में प्रथम त्रिशिका उईके, द्वितीय अविनाश एवं तृतीय लालिमा साहू रही। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम चंचल साहू, द्वितीय वासुदेव एवं तृतीय श्रीया गौतम रही।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर एचआईवी एड्स के रोकथाम से संबंधित पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुमकुम देवांगन प्रथम, त्रिशिका उईके द्वितीय एवं किरण झारिया तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम रिया चंद्राकर, द्वितीय सृष्टी देवदास एवं तृतीय स्थान पर अंजली वर्मा रही।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. हेमा कुलकर्णी, सहा.प्रा. कल्पना शुक्ला पाण्डेय, सहा.प्रा. विश्वनाथ ताम्रकार, सहा.प्रा. छाया साहू, सहा. प्रा. शाहिस्ता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।