दुर्ग

3 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों को किया नष्ट
21-Aug-2024 3:35 PM
3 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों को किया नष्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 21 अगस्त। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के आदेश पर आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के द्वारा रेंज अन्तर्गत जिलों में जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु रेंज स्तर पर हाई लेवल ड्रग्स डिस्पोजल समिति गठित की गई थी। जिसमें थाना भिलाई भ_ी क्षेत्र के भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 के भस्मीकरण उपकरण में जलाकर तथा थाना नेवई, भिलाई, जिला दुर्ग के क्षेत्रांतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के मड़ौदा डेम के पास स्थान में ट्रायपोलिडेन सिरफ 9440 नग शीशी को बुलडोजर से कुचल कर गड्ढा खोद कर गड्ढा मे दबा (पाट) कर विधिवत नष्टीकरण की  कार्रवाई की गई।

ज्ञात हो कि दुर्ग रेंज के 141 प्रकरणों में प्रयुक्त मादक पदार्थों एवं नशीली दवाइयों को नष्ट किया गया है जिसमें जिला दुर्ग से 79, बालोद 23, बेमेतरा 39 प्रकरणों में गांजा 989.303 किलोग्राम, 9 नग गांजा पौधा, हीरोइन 170.220 ग्राम, ब्राउन शुगर 225.764 ग्राम, टैबलेट 11 लाख 91 हजार 314 नग, कैप्सूल 4200 नग, सीरप 9 हजार 440 शीशी थे।

इस नस्तीकरण कार्रवाई में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग सुखनंदन राठौर, डीएसपी पनिकराम कुजूर, डीएसपी शिल्पा साहू, सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी, डीएसपी सतीश ठाकुर, नन्द कुमार पटेल, प्रभारी पर्यावरण संरक्षक मंडल दुर्ग सहित बीएसपी के आला अधिकारी एवं बालोद, बेमेतरा ,दुर्ग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट