दुर्ग
जान से मारने की धमकी
21-Aug-2024 2:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 21 अगस्त। बिना पूछे मां को बैंक समूह से लोन दिलाना प्रार्थिया को भारी पड़ गया। आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक डिपरापारा निवासी रसिया सहारे घरेलू काम करती है। 19 अगस्त की शाम को 7.30 बजे वह घर पर थी। उसी समय आरोपी शुभम यादव निवासी विजयनगर दुर्ग उसके घर पर आया और पीडि़ता को आवाज देकर बाहर बुलाया। इसके बाद उसने कहा कि तुमने मेरी मां को मेरे से बिना पूछे बंधक बैंक समूह का लोन क्यों दिलाई हो।
जब पीडि़त ने कहा कि यह बात अपनी मां से क्यों नहीं पूछते हो ,उसने लोन उठाई है।इस पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे