दुर्ग
राजस्व करों की वसूली और नल कनेक्शन के लिए शिविर
21-Aug-2024 2:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 21 अगस्त। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत राजस्व करो की वसूली संपत्ति कर, भूभाटक, एवं ऐसे भवनों जहां पर नल कनेक्शन नहीं है या जिनके पास नल कनेक्शन है किन्तु वैध नहीं है। ऐसे हितग्राहियों को नल कनेक्शन संयोजन एवं वैध करने हेतु जोन एवं वार्डवार शिविर 20 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित की जा रही है।
हितग्राही शिविर स्थल पर अपना पंजीयन कराने उपरांत फार्म भरकर नल कनेक्शन संयोजन एवं वैध करा सकते है। नगर निगम का टीम वहां पर रहेगी हितग्राही अपने राजस्व करो को जमा कर सकते हैं नए फॉर्म भर सकते हैं। किसी प्रकार की जानकारी के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी उपलब्ध रहेंगे। आपको पूर्ण जानकारी देंगे अपनी सुविधा के लिए समय पर आए और अपनी राजस्व करो को जमा करें। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम शाम 3 बजे तक रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे