दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 अगस्त। भारती विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चन्द्राकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तदोपरांत राष्ट्रगान गाया गया।
सुशील चन्द्राकर ने पूरे भारती विश्वविद्यालय परिवार एवं सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वीर शहीदों के बलिदानों को भी याद किया। इस अवसर पर ज्वाइंट डायरेक्टर श्रीमती शालिनी चन्द्राकर की उपस्थिति रही। कुलपति डॉ. बी.एन. तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन में तत्कालीन विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि भारती विश्वविद्यालय में संचालित सभी विभाग उत्कृष्ट हैं और प्रोफेसर अधिकतर युवा हैं। इससे विश्वविद्यालय लगातार उच्च शिक्षा और शोध में उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है। कुलपति डॉ. आर.एन. सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में एनसीसी कैडेट ने केअर टेकर विंग फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. शोभा सिंह ठाकुर, 01सीजी रेजिमेंट बटालियन एनसीसी अंजोरा के नायब सुबेदार निर्मल कुमार घोष, हवलदार रिंकू सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
समारोह में डॉ. स्वाती पाण्डेय, डॉ. अजय सिंह, डॉ. मृत्युंजय सतपती, डॉ. प्रतिभा कुरूप, डॉ. गिरजाशंकर पटेल, डॉ. एस.के. ताम्रकार, डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम, योगेश देशमुख, घनश्याम साहू, प्रभजोत सिंह भुई, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।