दुर्ग

शिव की भक्ति में सराबोर हुआ शहर
20-Aug-2024 4:28 PM
शिव की भक्ति में सराबोर हुआ शहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 अगस्त।
शनिवार की सुबह से शिवनाथ नदी तट पर शिवभक्तों का मेला देखने को मिला। हजारों की संख्या में अलग-अलग टोली में शिवनाथ नदी से जल लेकर भगवान भोले बाबा को जल चढ़ाने निकले। सत्तीचौरा में शनिवार को अधिक मास की अंतिम अमावस्या पर कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सुबह सीवन नदी के घाट से शुरू हुई, जो 11 बजे सत्तीश्वर महादेव मंदिर पहुंची।

गोपाल शर्मा ने बताया कि सुबह शिवनाथ नदी पहुंचकर सभी भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। नदी के जल से कांवड़ भरने के पैदल चलकर सभी श्रद्धालु सत्तीश्वर महादेव मंदिर सत्तीचौरा पहुंचे। यहां अभिषेक और आरती का आयोजन किया गया। गंजपारा की कावड़ यात्रा की विशेष बात यह रही कि इस कावड़ यात्रा में शिवनाथ नदी तट से सत्तीचौरा तक लगभग 20 से अधिक छोटे बच्चे जिनकी उम्र 4 से 6 वर्ष है वे कावड़ लेकर पैदल चलकर सत्तीश्वर महादेव तक आये और जल चढ़ाये और पूरे रास्ते झूमते रहे। कावड़ यात्रा में योगेन्द्र शर्मा बंटी, राजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुरेश गुप्ता, गुड्डू कश्यप, डब्बू चंद्रवंशी, राहुल शर्मा, दिनेश पुरोहित, मनीष सेन, प्रकाश सिन्हा, राजेश शर्मा, मनोज गुप्ता, ललित शर्मा, मुकेश राठी, आशीष मेश्राम, ईशान शर्मा, संजय शर्मा, राजू पुरोहित, शरद भूतड़ा, सुजल शर्मा, लक्की अग्रवाल, सोनल सेन, नमन खण्डलेवाल, मोहित पुरोहित, कृतज्ञ शर्मा, सरिता शर्मा, प्रभा शर्मा, प्रेमलता शर्मा, चंचल शर्मा, कुलेश्वरी जायसवाल, आभा शर्मा, चंचल, ललित शर्मा, सुमन शर्मा, प्रज्ञा शर्मा, शिल्पी शर्मा, भानु उपाध्याय, सुनीता यादव, स्वीटी गुप्ता, लक्ष्मी यादव, पिंकी साहू एवं सैकड़ों शिवभक्त उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट