दुर्ग

मौसमी बीमारियों से बचने जन जागरूकता रैली
20-Aug-2024 3:58 PM
मौसमी बीमारियों से बचने जन जागरूकता रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 20 अगस्त।
भिलाई निगम के वार्ड क्रमांक 32 बैकुंठ धाम क्षेत्र में मौसमी बीमारी,जल जनित बीमारी के संबंध में मच्छरों से बचाव हेतु रैली निकालकर प्रचार प्रसार किया गया। 

वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक केके सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर साहनी, स्वच्छता निरीक्षक वीरेंद्र बंजारे , वार्ड सुपरवाइजर संजय कुमार, डोर टू डोर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। सबको जागरुक कर रहे हैं, की बारिश के मौसम में पानी उबालकर पिए, कहीं भी गंदगी ना होने दे, जहां भी पानी जमा हो उसे साफ करें, उसमें केरोसिन, जला हुआ आइल डालें। 

हाथ साबुन से धोकर ही खाना खाए, ताजा भोजन करें, बासी भोजन से बच्चे। किसी प्रकार की लापरवाही ना करें। हम अपने घरों में छोटी-छोटी सावधानियां करेंगे तो बीमारियों से बचे रहेंगे। किसी भी प्रकार का उल्टी दस्त होने पर चिकित्सक से परामर्श लेकर ही दवा ले। ओआरएस का घोल पीते रहे।
 


अन्य पोस्ट