दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 अगस्त। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार सुबह से गरज चमक के साथ अच्छी बारिश हुई जिले में अब तक 509 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि आज की तिथि की सामान्य औसत वर्षा 574.6 मिमी है जिस लिहाज से अभी भी सामान्य औसत से 65.6 मिमी कम वर्षा है। जिले में आज 6.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई सबसे ज्यादा 20 मिमी वर्षा दुर्ग तहसील अंतर्गत हुई। वहीं बोरी 10.5 एवं धमधा तहसील में 8.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई इस प्रकार जिले में 88.6 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।
तहसीलवार अब तक की बारिश को लेकर प्राप्त आंकड़े के अनुसार जिले के पाटन तहसील में अब तक रिकार्ड 839 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो कि आज की तिथि में पाटन तहसील की सामान्य वर्षा 707.9 मिमी से काफी अधिक है। इसी प्रकार अहिवारा 548, दुर्ग 435.8, बोरी 425.2, धमधा 374.7 एवं भिलाई 3 तहसील में 431.4 मिमी वर्षा हो चुकी है।