दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 अगस्त। पीएम आवास योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 6 वर्षों में कुल 23700 आवासों का निर्माण स्वीकृत किया गया है। योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 22447 हितग्राही आवास निर्माण का कार्य पूरा कर चुके है, इनमें 84 ग्रामीण हितग्राहियों को निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद भी अब तक योजना के तहत स्वीकृत राशि के अंतिम किश्त का भुगतान नहीं किया। ये हित ग्राही अपने अंतिम किश्त की राशि मिलने का बाट जोह रहे हैं।
5 साल पूर्व स्वीकृत 48 आवासों का नहीं मिला पैसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना वर्ष 2916-17 से चल रही है। दो वर्षों तक योजना के तहत स्वीकृत राशि का भुगतान 3 किश्तों में किया जाता रहा। इसके बाद वर्ष 2018-19 से इसका भुगतान 4 किश्तों में किया जाने लगा है।
वर्ष 2016-17 में कुल 5059 आवास स्वीकृत किए गए थे इनमें 4923 का निर्माण हो चुका है, मगर 4922 हितग्राहियों को अंतिम किश्त का भुगतान किया गया । हितग्राही को निर्माण पूरा होने के बाद भी अब तक अंतिम किश्त राशि नहीं मिली वहीं वर्ष 20 17 -18में 4003 स्वीकृत आवासों में से 3944 आवासों का निर्माण पूरा हुआ, मगर 3947 को अंतिम किश्त का भुगतान किया गया है।
तीन हितग्राही को आवास निर्माण पूरा नहीं होने पर भी अंतिम किश्त का भुगतान कर दिया गया इसी प्रकार वर्ष 218-19 में स्वीकृत 6695 आवास का निर्माण पूरा हो गया है। इनमें 6678 को अंतिम किश्त का भुगतान तो पूरा कर दिया गया मगर 17 हितग्राहियों को अंतिम किश्त अब तक अप्राप्त है। वर्ष 2019-20 में आवास निर्माण पूरा कर लेने वाले 3372 हितग्राहियों में से 3342 को अंतिम की राशि मिल चुकी लेकिन आवास निर्माण पूरा कर लेने वाले 30 हितग्राही अब तक चौथी किश्त का भुगतान के लिए बाट जोह रहे है।
इसी तरह वर्ष 2020-21 में आवास निर्माण पूरा कर लेने वाले 3058 में से 3032 को आवास निर्माण की पूरी राशि प्राप्त हो चुकी है, 26 हितग्राहियों को निर्माण पूरा हो जाने के बाद भी पूरी राशि नहीं मिली है, वहीं 2022-23 में आवास निर्माण पूरा कर चुके 455 में से 8 हितग्राहियों को योजना के तहत स्वीकृत राशि की अंतिम किश्त नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार जिले में स्वीकृत 146 आवासों को निरस्त किए जाने की प्रक्रिया जारी वहीं 1107 आवास का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ है। इनमें533 आवास वर्ष 2016 -17 से वर्ष 2019 -20 के बीच स्वीकृत आवास भी शामिल है।