दुर्ग
जगह-जगह लहराया तिरंगा सरयूपारी ब्राह्मण समाज किया झंडा रोहण
17-Aug-2024 3:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 17 अगस्त। सरयूपारी ब्राह्मण समाज के संरक्षक राम विशाल शर्मा ने लुचकी पारा सामाजिक भवन में ध्वजारोहण किया। विधि अधिकारी प्रमोद शर्मा द्वारा नए कानून के बारे में जानकारी दी। स्वागत अध्यक्ष कमल नारायण शर्मा एवं सुमन पांडे द्वारा किया गया। समाज की सक्रिय महिला सदस्य सुरेखा तिवारी को शाल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। देश भक्ति गीत की प्रस्तुति अध्यक्ष कमल नारायण शर्मा, संध्या तिवारी, सुमन शर्मा, मीना पांडे, शैल किरण शुक्ला ने किया। मंच संचालन राजेंद्र दुबे ने किया। कार्यक्रम में सचिव प्रदीप पांडे, कोषाध्यक्ष कमलेश तिवारी, मुकेश दीवान, हिमांशु दिवेदी सहित अन्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे