दुर्ग

शराब संग आरोपी पकड़ाए
17-Aug-2024 3:30 PM
शराब संग आरोपी पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 अगस्त। अवैध शराब व मादक पदार्थों के अवैध कारोबारी तथा तस्करों पर दुर्ग पुलिस कड़ी नजर रखे हुए है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर लिया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित करने के बावजूद दुर्ग में बादाम पेड़ के नीचे अवैध शराब बेच रहे आरोपियों को मोहन नगर पुलिस ने पकड़ा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

मोहन नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वाम्बे आवास उरला के पीछे हाईवे जाने वाले कच्चे रास्ते पर बादाम पेड़ के नीचे दो लोग शराब बिक्री कर रहे है। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी अजय विश्वकर्मा पिता सुनील विश्वकर्मा (21) निवासी वाम्बे आवास ब्लॉक नंबर 46 उरला तथा उमेश मरकाम पिता गोपाल मरकाम (24) निवासी वाम्बे आवास ब्लॉक नंबर 46 उरला के कब्जे से कुल 60 नग रोमियो देशी मसाला मदिरा एवं नगदी रकम 5, 220 रूपये बरामद किया है।आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट