दुर्ग

भ्रष्टाचार करने वाले गौ-वंश की चिंता कर रहे-गजेंद्र यादव
17-Aug-2024 3:29 PM
भ्रष्टाचार करने वाले गौ-वंश की चिंता कर रहे-गजेंद्र यादव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 अगस्त। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने गौ सत्याग्रह किया और ज्ञापन सौंपा।

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि योजना बन्द होने का असर यह है कि शहर की सभी सडक़ों में जाम लगा रहता है। दुर्घटनाओं से पशुधन की तो मौत हो ही रही है, साथ ही राहगीर भी दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा है कि गौ माता की हत्या करने वालों को संरक्षण देने वाले अब कार्यालय में जाकर गौ-वंश को लेकर नाटक-नौटंकी कर प्रदर्शन करने का बहाना बना रहे हैं। यादव ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रोका छेका के नाम पर गांव की जो व्यवस्था थी उसे ध्वस्त कर दिया जिसकी परिणीति यह हुई की जितने भी गौ वंश थे वह रोड पर आ गए। आमजन मानस ने भी यह समझा की रोका छेका के माध्यम से उन्हें संरक्षण मिलेगा पर यह नहीं हो पाया आज जितने भी दुर्घटनाएं हो रही है, जिससे जनहानि तो हो ही रही है साथ में गोधन की भी जान जा रही है। मैं यह पूछना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस पार्टी जितने भी आज गोवंश की जाने जा रही है, उसे पाप को धोने के लिए बानबरद में जाकर अपने पाप धोएगी।

गौमाता के सम्मान में कलेक्ट्रेट पहुंचे पूर्व विधायक अरुण वोरा, गया पटेल दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, कमल नारायण रुंगटा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अय्यूब खान, राजेश शर्मा, नंदू महोबिया, पप्पू श्रीवास्तव, राजकुमार पाली, अल्ताफ अहमद, महीप सिंह भुवाल, सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, राजेश शर्मा, नंद कुमार सेन, संदीप वोरा, सुमित वोरा, आदित्य नारायण, बिंदु राजपूत, गिरधर शर्मा, त्रिशरण डोंगरे, देव सिन्हा, मोहित वालदे, अलख नवरंग, राकेश साहू, ज्ञानी देवांगन, निशांत गोडबोले, विवेक मिश्रा, अनूप वर्मा, सफी कुरेशी, आलोक ठाकुर, इंद्रपाल सिंह भाटिया, संजय कोहले, हेमंत तिवारी, विवेक मिश्रा, एनी पीटर, अयूब खान, अर्चना परगनिया, मीना मानिकपुरी, विमल यादव, दीपक जैन, सत्यवती वर्मा, सरिता ताम्रकार, काशीराम रात्रे, फतेह सिंह भाटिया, राकेश यादव, राकेश ठाकुर, भीमसेन, विनोद सेन, आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट