दुर्ग

सफाई सुपरवाइजर डिकेश को निष्ठापूर्ण कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र
17-Aug-2024 2:23 PM
सफाई सुपरवाइजर डिकेश को निष्ठापूर्ण कार्य के  लिए प्रशस्ति पत्र

उतई, 17 अगस्त। नगर पंचायत उतई में कार्यरत सफाई सुपरवाइजर डिकेश कुमार साहू को नगर में घर घर सुखा, गीला कचरा कलेक्शन और साफ सफाई कराने अपने पद पर निष्ठापूर्ण कार्य करने पर जिला प्रशासन की ओर से स्वाधीनता दिवस पर छग शासन के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जिला कलेक्टर भी मौजूद थे। प्रशस्ति पत्र मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र नायक सब इंजीनियर योगेश्वर ठाकुर सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर किए है।

और उतई नगर के लिए गौरव का विषय है कहा।


अन्य पोस्ट