दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 अगस्त। स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा (संविधान यात्रा) का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने किया। प्रात: 7.30 बजे आयोजित यात्रा में जिले और ब्लॉक स्तर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अरुण वोरा कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हम सबने एक बार फिर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया है, ताकि हमारी आने वाली पीढिय़ों को एक सुरक्षित और समृद्ध भारत मिल सके। वोरा ने सभी कार्यकर्ताओं को इस यात्रा को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया और इसे एक प्रेरणादायक प्रयास बताया, जो संविधान के प्रति हमारी आस्था को और भी मजबूत करता है।
संविधान यात्रा में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गया पटेल, राजेश साहू, आरएन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, शंकरलाल ताम्रकार, राजकुमार पाली, अलताफ अहमद, राजकुमार साहू, संदीप वोरा, मोहित वालदे, राजकुमार वर्मा, कौशल किशोर सिंह, संजय कोहले, पप्पू रमेश श्रीवास्तव, लिखन साहू, भोजराम यादव, युवराज ठाकुर, प्रमोद शर्मा, अमित देवांगन, विजेन्द्र भारद्वार, सत्यवती वर्मा, नजहर परवीन, महेश्वरी ठाकुर, कन्या ढीमर, रत्ना नारमदेव, उषा ठाकुर, श्रद्धा सोनी, बिन्दु सिंग राजपूत, लीना दुबे, सदाबहार, विमल यादव, सुशील भारद्वाज, दीपक जैन, देव सिन्हा, राकेश साहू, कृष्णा देवांगन, राहुल शर्मा, सुमित वोरा, अनिश मथाई, अनुप पाटिल, तिलक सिंग राजपूत, मोतीलाल साहू, केशव सिन्हा, मनीष यादव, अभिषेक बोरकर, सतीष रजक, विवेक मिश्रा, बृजमोहन तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, राजेश ताम्रकार, विनिश साहू, निशांत गोड़बोले, सतीष पाण्डेय, त्रिशरण डोगरे, शिव वैष्णव, गोलू गभने, कल्याण सिंह ठाकुर, कृष्णा यादव, मोहनलाल सिन्हा, रवि पटेल, ललित ढीमर, कमलेश नगरची, जगमोहन ढीमर, सफी कुरैशी, नवाबुद्दीन गुड्डा, विष्णु निषाद, संतोष सोनी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।