दुर्ग

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के खिलाफ रैली
16-Aug-2024 3:53 PM
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के खिलाफ रैली

पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 अगस्त।
बांग्लादेश में निर्दोष हिन्दू परिवारों के नरसंहार, महिलाओं से बलात्कार के विरोध में आज सनातन हिंदू समाज दुर्ग के बैनर तले हिन्दू संगठनों एवं समाज प्रमुखों के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। शहीद चौक रेलवे स्टेशन के पास दोपहर बाद 2 बजे से ही सनातनी हिन्दुओं का इक_ा होना प्रारम्भ हो गया था। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे भगवान राम कृष्ण एवं भारत माता की जय जयकार के साथ जनआक्रोश रैली प्रारम्भ हुई। रैली शहीद चौक से प्रारम्भ होकर अग्रसेन चौक, फरिश्ता काम्प्लेक्स, इंदिरा मार्केट होते हुए पुराना बस स्टैंड में एक सभा में परिवर्तित हो गई। पुराना बस स्टैंड में बांग्लादेश में मृत परिवारों को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा को मुख्य वक्ता चंद्रशेखर वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अब हम हिन्दुओं को एक होकर सनातन धर्म एवं सर्व सनातन हिन्दू समाज के कल्याण हेतु कार्य करना है।

इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से देवेश मिश्रा, अमरचंद सुराना, राजेंद्र सिंह ठाकुर,सुदीप सनातनी, पंडित अरुण मिश्रा, बृजेश बिचपुरिया,सुरेन्द्र शर्मा, सीताराम ठाकुर, मोहनपुरी गोस्वामी, बीके सिंह, ज्योति शर्मा,संजय साहू, नवीन पटेल, कंचन शुक्ला, शिवेंद्र, संतोष पटाक, शिवेंद्र परिहार, संजय डहरवाल,राखी विश्वास, विशाखा वर्मा, महेश यादव, पारस जांघेल,ठाकुर निहाल,मनीष वैष्णव, राजीव चौबे,प्रियांक सोनी, प्रखर साहू राजेश ताम्रकार, अखाडा हिन्दू समाज डा. दीप चटर्जी, संजय खंडेलवाल, प्रकाश यादव संदीप चटर्जी, अनिमेष पाठक सहित सनातनी, हिंदू संगठन एवं समाज प्रमुख सम्मिलित थे।
 


अन्य पोस्ट