दुर्ग
परामर्श दात्री समिति की बैठक
16-Aug-2024 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 16 अगस्त। लंबे अंतराल के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक बुधवार को गौरव पथ स्थित साक्षरता भवन में हुई। बैठक में मौजूद शिक्षा विभाग के शासन से मान्यता प्राप्त विभिन्न शैक्षिक संगठनों ने शिक्षकों तथा स्कूलों की समस्याओं का पिटारा खोला। बारी-बारी से सभी संगठनों के पदाधिकारी शिक्षकों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों तथा स्कूलों से संबंधित मांगों पर त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे