दुर्ग

बहनों ने मिलकर की नानी की हत्या
16-Aug-2024 3:38 PM
बहनों ने मिलकर की नानी की हत्या

दुर्ग, 16 अगस्त। जिले में दो आरोपी बहनों ने मिलकर अपनी ही नानी को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद नानी के 4 लाख के सोने चांदी के गहने और स्कूटी लेकर नागपुर फरार हो गई। उतई पुलिस ने आरोपी नातिन दीपजोत कौर संधु और उसकी सगी नाबालिग बहन को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुरई के कुबेर अपार्टमेंट निवासी अतिंदर शाहनी 56 वर्ष की 27 जुलाई को उनके ही मकान में 4 दिन पुरानी सड़ी गड़ी लाश मिली थी। उतई पुलिस ने जांच के दौरान षडयंत्र रचकर लूट की योजना बनाकर अपनी नानी की हत्या करने वाली दो सगी बहनों को किया गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की नागपुर में मृत महिला की बेटी रहती है। कुछ दिन पहले उसकी नातिनों ने अपनी नानी को पैसे के लिए धमकाया था। पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। 27 जुलाई को दोनों बहने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में सवार होकर दुर्ग पहुंची।

 वहां से ऑटो से अपनी नानी के घर पहुंची। जहां पर उन्होंने पहले अपने नानी की हत्या की उसके बाद नानी की स्कूटी लेकर राजनांदगांव रवाना हो गए। वहां से बस में स्कूटी को लेकर वे नागपुर पहुंच गए। दोनों बहनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।


अन्य पोस्ट