दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 अगस्त। जिला चिकित्सालय के अंतर्गत मातृत्व और शिशु विभाग में डिलीवरी केस में ऑपरेशन से तीन बच्चे की डिलेवरी डॉ. विनीता ध्रुव और उनकी टीम द्वारा संचालित हुआ। जिसमें एनास्थेटिक डॉ. बसंत चौरसिया की महत्वपूर्ण भूमिका थी। जन्म ली पहली बच्ची का वजन 2 किलो 100 ग्राम, दूसरी का 1 किलो 600 ग्राम और तीसरी का 2 किलो वजन है। माता निशा मिश्रा व पिता धीरज मिश्रा रींवा (म.प्र.) निवासी है। महिला का पूर्व में एक बच्चा है। जच्चा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।
ज्ञात हो कि कोरोना काल में भी जिला चिकित्सालय द्वारा सक्रिय जुझारू और उल्लेखनीय योगदान रहा। डॉ. विनीता ध्रुव द्वारा 100 जुड़वां बच्चों की डिलीवरी का रिकॉर्ड बना। कई जटिल ऑपरेशन भी सभी चिकित्सकों एवं कुशल टीम द्वारा सफल संचालित हो रहे हैं। जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. हेमंत साहू एवं जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर और मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर द्वारा इस सफलता के लिए बधाई दी गई।