दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 अगस्त। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में प्रत्येक नागरिक के अंदर राष्ट्रीय भावना जागृत करने के लिए हर घर तिरंगा झण्डा अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में तिरंगा कैनवाश स्थापित किया गया है। जहां पर लोग किसी भी भारतीय भाषा में हर घर तिरंगा जय हिन्द लिख सकते है। इसका फोटो सोशल मीडिया में डालकर जनजागरूकता ला सकते है।
स्वतंत्रता सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम भिलाई में सेल्फी प्वांइट स्थापित किया गया है। जहां पर नागरिक ध्वज फहराते हुए और तिरंगे के साथ सेल्फी लेना है। उसे हर घर तिरंगा वेबसाईट harghartiranga.com में अपलोड कर सकते है। इसके माध्यम से उन्हे सोशल मीडिया पर प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। प्रमाण पत्रो को सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga और #HGTw®wy पर साझा किया जायेगा।
तिरंगा सम्मान स्वतंत्रता सेनान सेनानियों और वीरों साथ ही परिवारों को स्थानीय कार्यक्रमों में याद कर सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम अवधि में सभी कार्यालयों, सभी घरों तिरंगा फहराया जायेगा। सभी चौक-चौराहों पर, महापुरूषों, प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण कर ध्वजारोहण पश्चात देशभक्ति के गीत बजाये जाएंगे।
नागरिकों की सुविधा के लिए तिरंगा झण्डा कार्यालयीन अवधि में पोस्ट आफिस में, नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित झण्डा उपलब्ध है। निर्धारित शुल्क जमा करके प्राप्त कर सकते है। सभी नागरिकों को राष्ट्र के सम्मान में तिरंगा प्रतिक्षा लेना है- मैं शपथ लेता हूॅ कि मैं तिरंगा फहराउगां अपने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतो की भावना का सम्मान करूंगा और भारत के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करूंगा।
दुर्ग के लोकसभा सदस्य विजय बघेल, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, महापौर नीरज पाल, आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी नागरिको से राष्ट्र के सम्मान में गरिमापूर्ण ढंग से अपने घरो में तिरंगा झण्डा लगाने के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की है।