दुर्ग

जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य का दीक्षा समारोह 14 को
12-Aug-2024 4:06 PM
जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य का दीक्षा समारोह 14 को

दुर्ग, 12 अगस्त। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज, (दक्षिण पीठ-नाणीजधाम महाराष्ट्र) का एक दिवसीय प्रवचन, दर्शन, समस्या मार्गदर्शन एवं दीक्षा समारोह 14 अगस्त को प्रात: 9 बजे से निरंजन धर्मशाला, होटेल बेबीलॉन इंटरनेशनल के बाजू, वी.आई.पी. रोड रायपुर में होगा। जिसमें छत्तीसगढ़ के समस्त जनमानस जगदगुरु के दिव्य प्रवचन, दर्शन, मार्गदर्शन एवं उपासक दीक्षा से लाभान्वित होंगे। रामानंदाचार्य की पदवी पर पीठासीन जगद्गुरु नरेंद्राचार्य महाराज दक्षिण पीठ-नाणीजधाम महाराष्ट्र के पीठाधिश्वर है। जगद्गुरु से अपने जीवन के समस्याओं पर मार्गदर्शन प्राप्त करने हेतु नि:शुल्क समस्या मार्गदर्शन पर्ची 14 अगस्त प्रात: 7 बजे दी जाएगी एवं उपासक दीक्षा जगद्गुरु की उपस्थिति में होगी। मनुष्य को अपने जीवन शैली से अंधश्रद्धा दूर कर सदा आध्यत्म विज्ञान को साथ लेकर व्यवहार करे, यह इस उपक्रम का मूल उद्ेश्य है।


अन्य पोस्ट