दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 अगस्त। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थनौद में प्रदेश की पहली महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि दिवस के अवसर पर मिनीमाता की मूर्ति आनावरण महिला सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मिनीमाता की मूर्ति अनावरण किया। विधायक ने कहा कि मिनीमाता बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी थी। अपने प्रखर नेतृत्व क्षमता की बदौलत राष्ट्रीय नेताओं के बीच उनकी अलग पहचान थी। दलित शोषित समाज ही नहीं सभी वर्गों ने उनके नेतृत्व को मान्य किया था।
उन्होंने संसद में अस्पृश्यता निवारण अधिनियम पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मिनीमाता समाज हितैषी कार्यों की वजह से लोकप्रियता के शीर्ष पर पहुंची। साथ ही इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया।
इस अवसर पर सतनामी समाज दुर्ग जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर बंजारे, सतनामी समाज उतई अध्यक्ष चंद्रभूषण कौशल तहसील सतनामी समाज दुर्ग अध्यक्ष दिनेश देशलहरे, जनपद उपाध्यक्ष झमिता गायकवाड़, सभापति जिला पंचायत लक्ष्मी साहू, सरपंच जागेश्वरी देशमुख, उपसरपंच डीलेश्वरी देशमुख, मोहन हरमुख, सभापति जनपद पंचायत दुर्ग हरेंद्र देव, जनपद सदस्य छत्रपाल गायकवाड़, हरेंद्र रोशन धृतलहरे, अजय चतुर्वेदी, खेमन सोनवानी, शकुंतला, भारती, धनजय खरे, सेवाराम देशलहरे, पवन गायकवाड़, श्रवण खरे, सन्तोष खरे, संजय खरे, दुर्वाशा देशलहरे, सत्येंद्र देशलहरे, गणपत बंधे, संदीप खरे, मनसुख गायकवाड़, पुरुषोत्तम कोसरे, देवेंद्र बघेल, सतीश बघेल, ओम प्रकाश, दशवंत हेमराज जोशी, देवराज, दिनेश देशमुख, टेक सिंह साहू, हर्ष रघुनाथ देशमुख, गिरधारी निषाद, नेमीचंद देशमुख, ईश्वर सिन्हा, गिरवर सिन्हा, आत्मा राम मिर्चें, संदीप खरे, खेम देशमुख, नरेंद्र देशमुख, मोहन हरमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।