दुर्ग
दुर्ग, 11 अगस्त। घर में ताला लगाकर जलगांव महाराष्ट्र जाना प्रार्थिया को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने घर का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात, मोबाइल सहित नगदी रकम की चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 (ए), 331 ( 4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने बताया कि हरि नगर निवासी माया सचदेव 23 जुलाई की सुबह अपने घर में ताला लगाकर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जलगांव महाराष्ट्र गयी हुई थी। 1 अगस्त को पड़ोसी ने फोन करके बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है, उनके घर चोरी हो गई है।
अज्ञात आरोपी ने दरवाजे का ताला तोडक़र पुरानी इस्तेमाली सोने के कान का झुमका एक जोड़ी, सोने का एक लॉकेट, सोने की नाक की फुल्ली, सोने के कान की बाली, चांदी की तीन जोड़ी पायल, चांदी के आठ सिक्के, एक मोबाइल तथा 10000 रुपए नगद की चोरी कर लिया था।