दुर्ग
दुर्ग, 11 अगस्त। जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब की धर्म सभा को संबोधित करते हुए साध्वी सुमंगल प्रभा ने कहा सद अनुष्ठान करते रहने से बेहतर की तरफ कदम आगे बढ़ते है जिससे बदतर अपने पाप पीछे छूट जाता है। परिणामस्वरूप एक वक्त ऐसा आता है जब जीवन श्रेष्ठतम हो जाता है।
सद्अनुष्ठान करने से पाप का गेट बंद हो जाता है। गेट बंद किए बिना न तो लिफ्ट चलती है और न ही आप कार चलाते हो।
आलमारी या तिजोरी का गेट भी आप बंद रखते हो, मकान का गेट भी बिना कारण खुला नहीं रखते हो तो फिर पाप का गेट क्यों खुला रखते हो। पाप का गेट बंद किए बिना मोक्ष का गेट खुलने वाला नहीं है। सद्अनुष्ठान से मोक्ष का गेट खुल जाता है। सद् अनुष्ठान से अशुभ कर्मों की धुलाई हो जाती है। अन्जाने में होने वाले पाप कम हैं योजना बनाकर किए जाने वाले पाप ज्यादा है। योजना बनाकर किए गए पापों का फल ज्यादा पीड़ा और परेशानी का कारण बनता है।