दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 अगस्त। जयश्री जैन, मिशन संचालक, राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), नवा रायपुर द्वारा जिला दुर्ग के राष्ट्रीय हरित अधिकरण अंतर्गत अधिसूचित ग्राम पंचायत पतोरा का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान ग्राम पंचयत पतोरा में निर्मित सेग्रीगेशन वर्कशेड, फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई एवं ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु निर्मित अन्य संरचनाओं का अवलोकन किया गया। संध्या कुर्रे धु्रव, सहायक परियोजन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग द्वारा मिशन संचालक, राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई।
क्षेत्रीण भ्रमण के पश्चात् ग्राम पंचायत में संधारित किये गये दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। मिशन संचालक द्वारा ग्राम पंचायत पतोरा में सामुदायिक शौचालय के समीप निर्मित टॉयलेट क्लिनिक (सेनेटरी मार्ट) व अन्य निर्माण कार्यों की सराहना की गई।
भ्रमण के दौरान अभिलाषा आनंद, राज्य सलाहकार, राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), मुकेश कोठारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पाटन, गिरीश माथुरे, जिला समन्वयक, राजेश तांडेकर, जिला सलाहकार, नीलमणी चंदेल, विकासखंड समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), सौरभ कुमार, जिला समन्वयक, वाटरएड इंडिया दुर्ग, मनोज बनिक, वाटरएड इंडिया दुर्ग एवं अंजीता गोपेश साहू सरपंच, महेन्द्र साहू, सचिव, ग्रा.पं. पतोरा उपस्थित रहे।