दुर्ग
लोगों को डराने धमकाने वाला गिरफ्तार
10-Aug-2024 6:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 अगस्त। आम जगह पर धारदार चाकू लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बटनदार चाकू जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर देशी शराब भट्टी के पास एक युवक चाकू लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा रहा है। मौके पर पेट्रोलिंग स्टाफ प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक शकील खान, तारकेश्वर साहू मौके पर रवाना हुए। पुलिस को देख आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी मिलिंद बोरकर 27 वर्ष पिता ललित बोरकर निवासी ग्रीन चौक को गिरफ्तार किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे