दुर्ग

डॉ. नीतू साहू को पीएचडी
10-Aug-2024 6:33 PM
डॉ. नीतू साहू को पीएचडी

दुर्ग, 10 अगस्त। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा डॉ. नीतू साहू को उनके शोध विद्यार्थियों की सुरक्षा-असुरक्षा की भावना तथा शैक्षिक चिन्ता पर सोशल मीडिया के प्रभाव का अध्ययन के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. निशा श्रीवास्तव, प्राध्यापक घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय के निर्देशन तथा डॉ. पुष्पलता शर्मा पूर्व प्राध्यापक एवं पूर्व प्राचार्या, कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई के सह-निर्देशन में पूर्ण किया। प्रस्तुत अध्ययन सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग से विद्यार्थियों में उत्पन्न असुरक्षा की भावना तथा शैक्षिक चिंता का शोधन कर उसे कम करने की दिशा में सहायक सिद्ध होगा। तालपुरी निवासी डा.नीतू ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, अपने पति डॉ. अरुण कुमार, पिता जीपी साहू, माता, वाकिम साहू, पुत्री अन्विता साहू, समस्त परिवारजनों एवं मित्रों को दिया।


अन्य पोस्ट