दुर्ग
युवती का मिली लाश, जांच
10-Aug-2024 6:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 10 अगस्त। रेलवे स्टेशन दुर्ग एवं भिलाई नगर स्टेशन के अपलाइन पर 7 अगस्त को एक अज्ञात युवती का शव मिला है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची भिलाई नगर पुलिस शव का पंचनामा कर उसे अस्पताल में रखवाया है और अज्ञात मृतका के वारिसान की पतासाजी कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष है। उसका रंग सांवला कद 4 फीट 6 इंच है, चेहरा गोल है। उसने नीले रंग का फुल पैंट एवं फुल कमीज पहनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे