दुर्ग
कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर पुलिस के सामने आरोपी फरार
09-Aug-2024 4:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 अगस्त। मारपीट के एक मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ कर लाया गया आरोपी पुलिस की उपस्थिति में ही हथकड़ी छुड़ाकर कोर्ट से फरार हो गया। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक 7 अगस्त को कोतवाली पुलिस द्वारा मारपीट के एक मामले के आरोपी भूपेंद्र सागर को हथकड़ी लगाकर दोपहर लगभग 3:30 बजे कोर्ट में पेश किया जा रहा था। कोर्ट में सीढ़ी चढऩे के दौरान पहली मंजिल से अचानक आरोपी ने हथकड़ी छुड़ा लिया और ऊपर से नीचे छलांग लगा दी। जब तक पुलिसकर्मी सीढी़ से नीचे पहुंचते तब तक मौके का फायदा उठाकर आरोपी वहां से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे