दुर्ग

बासी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर जुर्माना
09-Aug-2024 3:32 PM
बासी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 9 अगस्त। गुरूवार को नगर पालिक निगम भिलााई के जोन 1 नेहरू नगर अंतर्गत जलजनित मौसमी बीमारी की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया। जिसमें वार्ड क्रं. 17 आकाश गंगा में साफ-सफाई को लेकर प्रतिष्ठानों में जाकर जांच की।

 होटल एवं आईसक्रीम पार्लर में निरीक्षण के दौरान खादय पदार्थ एवं साफ-सफाई सही नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की गई। जिसमें कोलकाता रोल्स, देवांगन डेली निड्स, राज होटल, टी स्टाल एवं नास्ता की दुकानों में निरीक्षण के दौरान खादय पदार्थ बासी पाया गया।

 बासी व बदबूदार खाद्य पदार्थों को जब्ती बनाकर उसे नष्ट किया गया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक पाये जाने पर इन प्रतिष्ठानो से 4500 की चालानी कार्रवाई भी की गई। कउन्हें समझाईस भी दिया गया कि दोबारा बासी खादय पदार्थ बेचते हुए पाये जाने पर उनका गुमशता एवं ट्रेड लाईसेंस कैंसल कर दिया जाएगा। स्वच्छता का ध्यान रखें व सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय न करे अन्यथा जुर्माना की राशि दोबारा भी काटी जाएगी। 

नगर निगम भिलाई आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने लोगों से अपील की है कि बरसात के दिनो में बाहर खाते समय अपनी सेहत का ध्यान रखें। फूड पाउजनिग, डायरिया, पीलिया आदि बीमारियां दुषित खादय पदार्थ खाने से हो सकती है, सावधान रहे। ताजा एवं शुद्व खाद्य पदार्थ का ही सेवन करे। खाने से पहले हाथो को अच्छे से अवश्य धो लेवें। जहां खाने जाये उस जगह पर साफ-सफाई हो इसका पूरा ध्यान रखा जायें। जिससे मौसमी बीमारियो से अपने आप को बचाया जा सके।

  कार्रवाइ के दौरान स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, लिपिक संतोष हरमुख, वार्ड सुपरवाईजर कर्मचारियो के साथ उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट