दुर्ग

लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
09-Aug-2024 2:10 PM
लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतर्ई, 9 अगस्त। छत्तीसगढ़ शिवसेना के उपाध्यक्ष योगेश कानेकर के नेतृत्व में  ग्राम पंचायत कारगाड़ीह के ग्रामीणों ने दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर लो वोल्टेज की समस्या तथा वार्ड क्र.1 में थ्री फेस कनेक्शन को लेकर अवगत कराकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की। योगेश कनेकर ने बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लो वोल्टेज संबंधित शिकायत हमेशा रहती है। जिसका की पूर्व में भी ग्राम सरपंच एवं सीएसपीसीएल उतई को इसका सूचना और आवेदन देने के उपरांत भी  उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तथा लो वोल्टेज के संबंध में सीएसपीडीसीएल उतई में कॉल करने पर उनके द्वारा बहुत विलंब से कार्रवाई की जाती है

और किसी भी प्रकार की समस्या आने रात्रि में कॉल करने पर  कॉल ही नहीं उठता।

 इस अवसर पर शिवसेना दुर्ग जिला अध्यक्ष सम्राट सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष योगेश कानेकर, शिवराम केसरवानी प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना चौधरी, नगर अध्यक्ष  संतोष पहलवान, जिला सचिव एवं ग्राम वासी राजेश्वरी साहू, सुनीता यादव, तारणी साहू,भूपेंद्र साहू, खिलेश्वरी साहू, सरोज साहू, गायत्री गोस्वामी, दुलारी बाई साहू, लोकेन्द्र कुमार यादव उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट