दुर्ग
दुर्ग,8 अगस्त। प्रज्ञानालय क्रियायोग आश्रम ओल्ड एल आई जी 297 पद्मनामपुर दुर्ग की संचालिका स्वामी श्रीधरानदगिरि व अध्यक्ष टीके कुम्भज ने बताया कि क्रिया योग के सदगुरु परमहस प्रज्ञानानंद महराज के 10 अगस्त को अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय चक्रशोधन, दीक्षा व ध्यान साधना शिविर का आयोजन क्रियायोग आश्रम पद्मनाभपुर में किया गया है।
इस दौरान 10 अगस्त को शनिवार प्रात: 10 बजे से दीक्षार्थी पंजीयन, संध्या 4.30 से 5.00 बजे तक भगवताचार्य पंडित पवन द्विवेदी की अमृत वाणी संध्या 5.00 से 7.00 बजे तक स्वामी ब्रम्हज्ञानानंद द्वारा प्रवचन, ध्यान, रात्रि 7.00 से 8.00 बजे तक जन्मोत्व, 65 दीपक से आरती, गुरू पूजा एवं प्रार्थना, रात्रि 8.00 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक महाप्रसाद, रात्रि भोजन तथा रविवार 11 अगस्त को प्रात: 6.00 से 7.0 बजे तक निर्देशिथ ध्यान, प्रात: 7.00 से 7.30 बजे तक नाश्ता, प्रात: 8.00 बजे से स्वामी ब्रम्हज्ञानानंद महाराज एवं योगाचार्य प्रो. नरोत्तम गान जी द्वारा दीक्षा का कार्यक्रम, दोपहर 1.30 बजे मध्यान्ह भोजन, महाप्रसाद, सायं 4.00 से 6.00 बजे तक सलाग स्वामी गुरुजनों द्वारा सायं 6.00 से 7.00 बजे तक निर्देशिथ ध्यान, पूजा कार्यक्रम, सायं 7.00 से 8.30 बजे तक आरती, महाप्रसाद।
व सोमवार 12.अगस्त.2024 प्रात: 6.00 से 7.30 बजे तक प्रार्थना, ध्यान प्रात: 8.00 से 8.30 बजे तक जलपान, नाश्ता प्रात: 7.30 से 8.00 बजे तक गुरुपूजा, आरती एवं त्रिदिवसीय कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
वहीं आश्रम के सचिव युवराज देशमुख ने बताया कि इस दौरान 10 अगस्त 2024 को क्रियायोगीयों द्वारा सुबह 9 बजे जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया जाएगा ततपश्चात गुरुदेव के 65वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में 65 पौधे भी रोपण भी किये जाएंगे।