दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 अगस्त। शहर जिला महिला कांग्रेस दुर्ग अध्यक्ष श्रीमती कन्या ढीमर के नेतृत्व में अरूण वोरा पूर्व विधायक, आरएन वर्मा पूर्व उपाध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, राजेन्द्र साहू छाया सांसद दुर्ग, धीरज बाकलीवाल महापौर, राजेश यादव सभापति, गया पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, श्रीमती रत्ना नारमदेव पूर्व एल्डरमैन व प्रभारी महिला कांग्रेस की उपस्थिति में भारत माता, किसानों की प्रतीक गेड़ी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
अरूण वोरा व सभी नेताओं ने किसानों को बधाई देते हुए सभी के जीवन में हरा भरा सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में डॉ. अश्वनी जांगडे प्रदेश सचिव मीडिया प्रभारी दुर्ग पांचों ब्लाक अध्यक्ष गण भूमिका देशमुख, सीता टंडन, रानी देवांगन, किरण देशमुख उपाध्यक्ष, खूशबू साहू उपाध्यक्ष, लता जंघेल उपाध्यक्ष, सरिता राजपूत महामंत्री, ममता राजपूत, धनवंतरीन निषाद, कुंती बर्वे, कुलविंदर कौर, शबीना अदीब, राजकपूर ताम्रकार, कृष्णा देवांगन, शिशिर कांत कसेर आदि उपस्थित रहे।