दुर्ग

उरला में संकुल स्तरीय शिक्षक पालक मेगा बैठक
08-Aug-2024 3:17 PM
उरला में संकुल स्तरीय शिक्षक पालक मेगा बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 8 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसर स्कूल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरला के पालक एवं शिक्षा शामिल हुए।

इस बैठक में पालक  बालक व शिक्षक के मध्य कैसे संबंध होना चाहिए इसकी जानकारी देते हुए संस्था के प्रमुख मंजू शुक्ला ने बताया कि मेरा कौन छात्र का दिनचर्या कैसे हो बच्चों ने आज क्या सीखा। बच्चे अपने बातों को बेझिझक कैसे बोले बस्ता विहीन शनिवार को बिना बस्ता के आना, पे्रयर के बाद बच्चे खेल खेल में शिक्षा ग्रहण करेंगे। इस प्रकार के 12 बिंदु राष्ट्रीय शिक्षा मिशन 2020 पर चर्चा किया गया।

एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाना है, साथ की उसकी देख भाल बड़े होते तक करें इस बैठक में शहरी स्वास्थ्य अधिकारी ने पालको को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बारिश के मौसम में हाथ धोना व साफ सफाई पर चर्चा किया गया। सभी ने मिलकर एक पेड़ माँ के नाम के तहत शाला प्रांगण में पेड़ लगाया।

इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी राहुल कश्यप एस. के वर्मा मंजू शुक्ला  नरोत्तम साहू महेन्द्र वर्मा ललित किशोरी निशा चंद्राकर गीता वर्मा शिल्पा देवांगन महेश साहू हरीश साहू ईस्वर साहू दीपक साहू सोहन साहू छन्नू बंजारे सहित पालक व ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट