दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 अगस्त। छत्तीसगढ़ निषाद (केंवट) समाज भिलाई नगर परिक्षेत्र महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को केन्द्रीय कार्यालय छात्रावास निषाद भवन कोहका भिलाई में हरेली महोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ गुहा निषाद राज जी एवं भगवान राम की पूजा-अर्चना से हुआ। उसके पश्चात भिलाई भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतोषी निषाद जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ निषाद समाज शामिल हुए तथा समाज के महिलाओं को संबोधित करते हुए भगवान राम जी के सखा गंगा पार करने वाला नथ्था केंवट के बारे में समाज को बताया तथा सिंघेश्वर के राजा गुहा निषाद राज के बारे में जानकारी दी एवं हरेली का त्योहार छत्तीसगढ़ का एक महत्वपूर्ण और प्राचीन त्योहारों में से एक है।
ग्रामीण परिवेश में सबसे ज्यादा इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हरेली शब्द का अर्थ हरियाली से है। इस त्योहार का मुख्य उद्देश्य खेती और हरियाली के महत्व को बताता है छत्तीसगढ़ में परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने के लिए हरेली एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस त्योहार के माध्यम से लोग अपने धरोहर और पूर्वजों की परंपरा को संजोए रखते हैं, तथा समाज की महिलाओं को संगठित रहने कहा तथा सभी बहनों ने अपने -अपने विचारों को रखा उसके पश्चात वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर रामप्यारी निषाद पूर्व जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सत्यभामा निषाद जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ डेकेश्वरी निषाद, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भिलाई धरमबंती निषाद, चंचल निषाद, पूर्णिमा निषाद, देविका निषाद, नूतन निषाद, लक्ष्मी निषाद, कुंती निषाद, युरानी निषाद, लीला निषाद, अन्नपूर्णा निषाद, डामीनी निषाद, ममता निषाद, सीता निषाद, रानी निषाद एवं अन्य भिलाई परिक्षेत्र के महिलाएं उपस्थित रहे।