दुर्ग
वाहन की टक्कर से कार सवार घायल
02-Aug-2024 2:07 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 अगस्त। महिंद्रा वाहन की टक्कर से आई 10 कार क्रमांक सीजी 07 सीक्यू 7862 के चालक को चोटे आई वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल प्रार्थी को हाईटेक अस्पताल भिलाई ले जाकर भर्ती किया गया। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अदनान खान मुंबई में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। 26 जुलाई की शाम को 5 बजे वह अपने चाचा के घर स्मृति नगर भिलाई गया हुआ था। वहां से वह रात लगभग 2 बजे अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी को सिर, पर कंधे में चोटे आई और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे