दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 अगस्त। नगर पालिक निगम के विभिन्न वार्डों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर लगाया जा रहा है। नागरिक शिविर में अपनी समस्याओं का तत्काल निराकरण के लिए शिविर में पंहुच रहें हैं। नागरिकों को सभी आवश्यकताओं के निराकरण को लेकर निगम मुख्य कार्यालय में आना पड़ता है। जिसे शिविर के माध्यम से अपने वार्ड में अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते है।आज महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा निगम क्षेत्र के अंगार मोती सामुदायिक भवन नया पारा में 10 वार्डों के लिए आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुँचकर नागरिको से रूबरू हुए। लोगों ने अपनी समस्याओं से महापौर को अवगत कराया। वार्डवासियों के समस्याओं के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल ने शिविर में मौजूद अधिकारियों को जल्द निराकरण के लिए निर्देश दिए।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,एमआईसी सदस्य संजय कोहले, दीपक साहू एवं मनदीप सिंह भाटिया के साथ शिविर के विभिन्न स्टालों में पहुँचकर अधिकारी/कर्मचारियो से शिविर में प्राप्त हुए आवेदनों की रिपोर्ट ली।
उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा अपने क्षेत्र के नागरिकों को नल-जल आपूर्ति, राशन कार्ड, सामाजिक सहायता योजना, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, अनापत्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञा, अतिक्रमण,नालियों एवं गलियों की नियमित साफ-सफाई, सडक़ों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाईट मरम्मत / संधारण सहित अन्य समस्याओं के निराकरण करने के लिये शिविर का आयोजन प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया।