दुर्ग

शराब भट्टी में चोरी
31-Jul-2024 3:10 PM
शराब भट्टी में चोरी

दुर्ग, 31 जुलाई। देसी मदिरा दुकान का ताला तोडक़र गल्ला सहित लगभग 10 लाख रुपए की चोरी करने वाले आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर बने हुए हैं। कई संदेहियों से पूछताछ के बाद भी पुलिस को मामला सुलझाने में सफलता नहीं मिल पाई है। शराब दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में आरोपी कैद हो चुके हैं इसके बाद भी मामला अब कि कोतवाली थाना अंतर्गत नयापारा में स्थित देसी शराब दुकान का 25 जुलाई की आधी रात को कुछ आरोपियों ने दरवाजे का ताला तोडक़र शराब भट्टी के अंदर प्रवेश किया था। इसके बाद वहां पर लगे गल्ले को उखाड़ कर  लगभग 10 लाख रुपए की चोरी कर लिए थे। घटनास्थल पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी रखी गई हुई थी। घटना के बाद से ही पुलिस की टीम लगातार संदेहियों को पकडक़र पूछताछ में लगी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल गए थे। फुटेज में आरोपी प्रवेश करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने कुछ संदेहियों सहित शराब भट्टी में कार्य करने वाले कर्मियों से भी पूछताछ की थी परंतु आरोपियों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिल पाई है।


अन्य पोस्ट