दुर्ग

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल
31-Jul-2024 3:08 PM
कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 31 जुलाई। मोटरसाइकिल से जा रहे प्रार्थी को कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी एवं उसके दोस्त को चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 125 (ए),125 (बी), 281 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 17 कादंबरी नगर निवासी दिनेश कुमार वर्मा प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। 13 जुलाई को वह अपने दोस्त तीरथ यादव के साथ अपनी मोटरसाइकिल यामाहा क्रमांक सीजी 08 जेड ई 2912 से अपने घर से मनोज राजपूत लेआउट जा रहा था। अग्रसेन भवन की ओर से आ रही सफेद रंग की होंडा सिटी कार क्रमांक सीजी 07 लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए प्रार्थी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी और उसके बाद प्रार्थी को इलाज के लिए स्वराज अस्पताल नेहरू नगर भिलाई ले जाकर भर्ती किया गया।


अन्य पोस्ट