दुर्ग

छलकने लगा खपरी जलाशय
30-Jul-2024 2:27 PM
छलकने लगा खपरी जलाशय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 जुलाई।
जिले में पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश के बाद खपरी जलाशय छलकने लगा है जिले की इस 110 वर्ष पुरानी मध्यम परियोजना खपरी जलाशय शत प्रतिशत भर जाने से इससे सिंचित होने वाली कृषि भूमि के लिए पानी की समस्या दूर हो गई है सर्वाधिक कृषि भूमि को सिंचित करने वाले तांदुला जलाशय में भी 68 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। 

ज्ञात हो कि जिले में पिछले सप्ताह भर से लगातार अच्छी वर्षा हो रही है। इससे जिले के सभी जलाशयों में पानी भराव बढ़ रहा है। जिले की 110 वर्ष पुरानी मध्यम परियोजना खपरी जलाशय शत प्रतिशत भर गया है। खपरी जलाशय की कुल जल भराव क्षमता 13 एमसीएम है इसके माध्यम से साढ़े चार हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती है  शतप्रतिशत जलभराव के साथ इसके सिंचाई के लिए पर्याप्त व्यवस्था हो गई है। 

वहीं मोंगरा बैराज से अभी भी 4000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है इससे शिवनाथ नदी में महमरा एनीकट के ऊपर वर्तमान में साढ़े पांच फीट जल प्रवाह है। तांदुला जल संसाधन के ईई सुरेश पाण्डेय के अनुसार शाम से शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। वर्तमान  में खरखरा जलाशय 70 एवं गोंदली जलाशय में 36 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। आगे भी वर्षा जारी रही तो जलाशयों के जल भराव में और बढ़ोत्तरी होगी।


अन्य पोस्ट