दुर्ग

कुशाभाऊ ठाकरे भवन में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर कल
28-Jul-2024 2:59 PM
कुशाभाऊ ठाकरे भवन में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर कल

दुर्ग। निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत में 29 जुलाई से 8 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया है। वार्डवार सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक चयनित स्थान पर जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर में आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। शिविर को सुचारू रूप से संपादित कराने कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार नेताम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। 29 जुलाई को कुशाभाऊ ठाकरे भवन आदित्य नगर में होगा। इसमें वार्ड 14 से वार्ड 22 तक एवं वार्ड 57 लेकर वार्ड 60 तक के निवासियों द्वारा समस्या निवारण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसी प्रकार अन्य वार्डों में भी जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 31 जुलाई अंगार  मोती सामुदायिक भवन वार्ड 33 में वार्ड 1 से वार्ड 6 तक 33 से 35 तक एवं वार्ड 56 तक,  1 अगस्त को बुद्ध विहार शंकर नगर वार्ड 7 से वार्ड 13 तक, 5 अगस्त को जोन कार्यालय बोरसी में 50 से वार्ड 55 तक, 7 अगस्त को विवेकानद भवन सभागार में वार्ड 36 से लेकर वार्ड 49 तक एवं 8 अगस्त को सिंधु भवन वार्ड 24 में शिविर वार्ड 23 से वार्ड 32 तक के वार्डवासियों के लिए शिविर होगा।


अन्य पोस्ट