दुर्ग
धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
28-Jul-2024 2:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 28 जुलाई। घर के पास से आते जाते हुए गंदी नजर से पीडि़ता को देखने एवं मना करने पर गाली गलौज देकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने पकडक़र न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कुलेश्वर मिश्रा निवासी खुर्सीपार भिलाई महिला को आते जाते हुए गंदी नजर से देखता था। मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देता था। इस पर परेशान होकर महिला ने मोहन नगर थाना में शिकायत दर्ज की थी। इस पर मोहन नगर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा था। आरोपी के खिलाफ धारा 74, 78, 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे