दुर्ग

श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन कल होगी रवाना
26-Jul-2024 3:56 PM
श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन कल होगी रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 26 जुलाई।  श्री सिंधु अमरधाम आश्रम, झूलेलाल मंदिर के संत सांई लालदास के सान्निध्य में स्पेशल ट्रेन श्री झूलेलाल एक्सप्रेस के माध्यम से काशी विश्वनाथ (बनारस) एवं श्री रामलला धाम अयोध्या की धार्मिक यात्रा का आयोजन  27 जुलाई से 1 अगस्त तक किया जा रहा है। शदाणी तीर्थ के संत सांई युधिष्ठिर लाल द्वारा ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना करेंगे। सिंधी समाज के अनिल लोहानी ने बताया कि 27 जुलाई को दुर्ग स्टेशन से सुबह 11 बजे ट्रेन रवाना होगी। दुर्ग शहर से लगभग 150 श्रद्धालु एवं पूरे जिले से लगभग ढाई सौ श्रद्धालु रवाना हो रहे हैं। इस स्पेशल ट्रेन से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जाएंगे।


अन्य पोस्ट