दुर्ग

केंद्रीय विद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह
21-Jul-2024 2:53 PM
केंद्रीय विद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 जुलाई।
केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य उमाशंकर मिश्र ने मुख्य अतिथि गजेंद्र यादव विधायक दुर्ग शहर का पौधा देकर स्वागत किया।  स्काउट विभाग के बच्चों की कलर पार्टी द्वारा डॉ. अजय आर्य के नेतृत्व में सौम्या देशमुख, अयाद खान आदि ने मुख्य अतिथि की आगवानी की। 

प्राचार्य उमाशंकर मिश्र ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का गठन करके अलंकरण समारोह का आयोजन करना साधारण समारोह नहीं है। इस समारोह में विद्यालय के छात्र नेता उपस्थित है। बच्चों के भीतर नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए बच्चों को विभिन्न जिम्मेदारी दी जाती है। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम साहू एवं रामाशीष चौहान ने किया।

विद्यालय में आज एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक गजेंद्र यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डॉ. अजय आर्य ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से केंद्र सरकार एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों के बीच पेड़ों से प्रेम एवं प्रकृति पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है। केंद्रीय विद्यालय इसे थोड़ा अलग ढंग से मना रहा है। केंद्रीय विद्यालय में प्रतीकात्मक रूप से आज मुख्य अतिथि द्वारा पुत्र जीवक औषधीय पौधे का पौधा रोपण किया गया। 

सोमवार से कार्यक्रम के प्रथम चरण में विद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं को 1000 पौधे वितरित किए जाएंगे। सभी अभिभावकों से आह्वान किया गया है कि बच्चों को पेड़ लगाने तथा उसे बचाने के लिए प्रेरित करें।

विधायक ने विद्यार्थी परिषद के कप्तान को बैच प्रदान किया। विद्यालय कप्तान बालक तुषार ठाकुर, बालिका मोशू, पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप सीसीए कप्तान बालक ओम माली, बालिका नीतिका सिदार, विद्यालय खेल कप्तान बालक राहुल, बालिका श्रेया तिवारी, पब्लिकेशन कप्तान बालक सौम्य देशमुख, बालिका तमन्ना तिवारी को बैच प्रदान किया गया। आज विद्यालय में आदर्श नाम के बच्चे का जन्मदिन था उसे ग्रीटिंग प्रदान किया तथा कहा कि अपने जन्मदिन पर जरूर एक पेड़ लगाए।

कार्यक्रम में पुष्पा बड़ा, कमल नारायण सोनी, उषा शर्मा, गीता माली, मधु थपलियाल, अमरनाथ सिंह, एसके राय, आशुतोष सिंह, टीएल साहू, रोशन लाल साहू, नीता दास, विकास यादव, डीके यादव, संजीव भदोरिया सहित 2000 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
 


अन्य पोस्ट