दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 20 जुलाई। खोपली आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिशुओं के अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही शिशु के स्वजनों को शिशुओं के लिए स्तनपान के साथ अनुपूरक आहार उपयोग करने की जानकारी दी गई। जिले में बाल कुपोषण को दूर करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
सरपंच मंजू फत्तेलाल वर्मा ने कहा कि बाल कुपोषण को कम करने में अनुपूरक आहार की अहम भूमिका होती है। छह माह तक शिशु का वजन लगभग दो गुना बढ़ जाता एवं एक वर्ष पूरा होने तक वजन लगभग तीन गुना एवं लंबाई जन्म से लगभग डेढ़ गुना बढ़ जाती है। जीवन के दो वर्षों में तंत्रिका प्रणाली एवं मस्तिष्क विकास के साथ सभी अंगों में संरचनात्मक एवं कार्यात्मक ²ष्टिकोण से बहुत तेजी से विकास होता है। इसके लिए अतिरिक्त पोषक आहार की जरूरत होती है।
इस अवसर पर सरपंच मंजू फत्तेलाल वर्मा,सचिव पुराणिक साहू, कृषि विस्तार अधिकारी दीपा साहू, सांसद प्रतिनिधि राजूलाल साहू भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष उतई मंडल शुभम वर्मा, रोजगार सहायक ओमप्रकाश सपहा, कोटवार अरुण कुमार खुटेल, जयंत कुमारसाहू, पंकज भारती, टूमन चंद्राकर, अंागनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीति साहू, दीपक चंद्राकर, धरम चंदेल,फुलेश्वरी पाटिल, सहायिका गंगा साहू,अमरीका वर्मा,गंगा भारती, शाम बाई कोसरे,द्रोपती हंकारा, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।