दुर्ग

आदतन अपराधियों पर पुलिस रखेगी नजर
19-Jul-2024 4:33 PM
आदतन अपराधियों पर पुलिस रखेगी नजर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 19 जुलाई।  जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मोहन नगर के आदतन अपराधियों का गुंडा- बदमाश लिस्ट में नाम खोला है। अब थाना मोहन नगर की पुलिस द्वारा इन आरोपियों पर निरंतर नजर रखी जाएगी। इस सूची में आदतन बदमाश जयप्रकाश गोल्डी कुर्रे (20) निवासी सतनामी मोहल्ला सिकोला बस्ती, दीपक ठाकुर (25) निवासी सिकोला भाटा, परमेश्वर उर्फ टोपू निर्मलकर (21) निवासी वार्ड नंबर 17 शक्तिनगर, गुरनाम उर्फ लकी सरदार (27) निवासी ग्रीन चौक पेट्रोल पंप के पीछे कुआ चौक दुर्ग, प्रिंस राजपूत (27 ) निवासी ब्लॉक नंबर 72, मकान नंबर 5 बॉम्बे आवास उरला, राहुल गाड़ा (20) निवासी ग्रीन चौक स्टेशन रोड पेट्रोल पंप के पीछे थाना मोहन नगर को रखा गया है। यह अपराधी धारा 302, 307, चाकू बाजी, चोरी सहित कई मामलों में शामिल रहे हैं।


अन्य पोस्ट