दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 जुलाई। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक रति भाई पटेल ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर अपनी पत्नी साधना पटेल ने अपने देहदान की घोषणा कर देहदान की वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया मंगल अग्रवाल रितेश जैन विकास जायसवाल को अपनी बिटिया और पारिवारिक मित्र गिरीश भाई की उपस्थिति में सौंपी एवं देहदान की घोषणा कर रति भाई पटेल ने अपना जन्म दिवस को यादगार बनाया।
रति भाई पटेल के पुत्र अभिषेक व पुत्री शीतल ने अपने माता पिता के देहदान हेतु सहमति दी। रति भाई पटेल ने कहा आज उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूर्ण हुई और आज अपनी पत्नी सहित देहदान की घोषणा कर उन्हें संतुष्टि हो रही हैं कि अब उनके जाने के बाद उनकी व उनकी पत्नी की आँखों से चार लोगों को नई रौशनी मिलेगी व भविष्य के डॉक्टरों को रिसर्च हेतु मृत देह- केडेवर मिले तो हम पति पत्नी का जीवन सार्थक होगा। रितेश जैन ने कहा पटेल दम्पति के देहदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनेगा एवं लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे।
नवदृष्टि फाउंडेशन के पियूष मालवीय ने कहा हमारी संस्था लगतार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान, त्वचादान हेतु सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान या त्वचादान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827906301/ 9827190500 इन नंबर पर फोन कर मार्गदर्शन ले सकता है
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, उज्जवल पींचा , सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पीयूष मालवीय, दीपक बंसल , विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, जितेंद्र कारिया, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक, विनोद जैन, राकेश पंड्या ने पटेल परिवार के निर्णय की तारीफ की व पटेल दम्पति को साधुवाद दिया