दुर्ग
सडक़ पार कर रही महिला को मालवाहक की ठोकर, घायल
16-Jul-2024 3:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 16 जुलाई। जीई रोड क्रास कर रही महिला को मालवाहक ने ठोकर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। कल सुबह 11 बजे रोड क्रास करते समय दुर्ग से रायपुर जाने वाली जीई रोड पर माल वाहन क्रमांक सीजी 07 बीजेड 7794 के चालक ने अपना वाहन तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर प्रभावती देवी को ठोकर मार दी, जिससे उसके सिर और चेहरे में गंभीर चोट आई है। जागीर चौक न्यू खुर्सीपार में प्रभावती के बेटे भूपेंद्र को खुर्सीपार थाना वाले एवं उसके परिचित सुनील ने मोबाईल फोन से फोटो दिखाकर एक्सीडेंट की सूचना देते हुए खुर्सीपार शासकीय अस्पताल भेजा। भूपेंद्र की रिपोर्ट पर दुर्घटना कारित करने वाले वाहन के चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 (बी), 281 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे