दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 जुलाई। राज्य शासन के आदेशानुसार अधिकाधिक वर्षा जल संचयन के लिए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर चल रहा कैच द रेन अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। दिन-प्रतिदिन पृथ्वी के नीचे का जल स्तर घटते जा रहा है, उसको रोकने के लिए नगर निगम द्वारा आवासीय कालोनियों में कैच द रेन का अभियान छेड़ रखा है।
जल ही जीवन है। इसे बचाने के लिए नगर निगम द्वारा अभियान चला रहा है। इसके तहत सोसायटी में जाकर लोगों को पानी के संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत ऋषभ ग्रीन सिटी में कालोनी वासियों के साथ आयुक्त लोकेश चन्द्राकर सहित अफसरों ने वृक्षा रोपण किया। कार्यक्रम के बाद ऋषभ ग्रीन सिटी कालोनी में कैच द रेन के तहत जल मड़ाई कार्यक्रम के दौरान जल पुरुष समीर वखेड़े द्वारा मॉडल के माध्यम से लोगों को जानकारी में बताया कि कैच द रेन (वर्षा जल संरक्षण)उसमें छोटे पत्थर, बालू,गिटटी इत्यादि डालकर ऐसा सिस्टम लगाया जाता है कि छत से होकर गिरने वाला वर्षा का पानी पाईप लाईन के माध्यम से उस गड्ढे में आये और धीरे-धीरे जल स्तर को बढ़ाये। साथ ही कालोनियो के गार्डन बने है उसमें भी नियमानुसार कैच दरेन पिट बनाया जा रहा है।
आवासीय कालोनी के पदाधिकारियों अध्यक्ष शिवलाल चक्रधारी एवं सचिव किशोर जैन, सुरेंद्र राजपूत,श्रीबियानी, जीतू राठी, गांधी, साहू एवं समस्त कालोनी वासियों के बीच उन्हे कैच द रेन अभियान के बारे में बताते है कि हमे वर्षा का जल बचाना है सभी की उपस्थिति में शासन द्वारा दिये गये गाईडलाईन के अनुसार कालोनियो के क्षेत्रफल को ध्यान में रखते हुए वहां गड्ढा बनाया जाता है।
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के समीक्षा बैठक में आवासीय कालोनियों में कैच द रेन, वर्षा जल संरक्षण हेतु चलाया अभियान चलाने के लिए। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर को निर्देश के बाद अधिकारियों ने नगर निगम के जितने भी शासकीय भवन, सार्वजनिक भवन, उद्यान, सांस्कृतिक भवन आदि सभी जगहों में बरसात के जल को संरिक्षत करने के लिए सोख पिट बनाया जाये। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि नगर निगम के इस अभियान में सहयोगी बने अपने घर से निकलने वाले बरसात के पानी को सीधे नालियो में न जाने दे सोख पिट बना के संरक्षित करें।
इस अभियान में जल संरक्षण एवं सतत् प्रबंधन के महत्व को जोर देते हुए जीवन और अर्थ व्यवस्था पर जल की अनिवार्य भूमिका पर प्रकाश डाला गया है। इस अभियान के अंतर्गत नारी शक्ति की अग्रणी भूमिका है।
महिलाओं ने अपने सामूहिक प्रयासों के माध्यम से जल संसाधन का संरक्षण प्रभावी रूप से किया। निगम द्वारा लगातार क्षेत्र के अंतर्गत जल संरक्षण में महिलाओं की अधिकाधिक भागिदारी में जल संरक्षण का संदेश जन-जन को पहुँचाने के लिए नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।बता दे कि जन-जागरूकता कार्यक्रमों (वर्षा जल संरक्षण, भू-जल रिचार्ज, स्वच्छ नदियों के लिये लोगों से विशेषकर महिलाओं को भागीदारी बनाया जा रहा है,जन-जागरूकता अभियान का आयोजन कर जानकारी दी जा रही है। मानसून प्रारंभ हो चुकी है प्राथमिकता के आधार पर जल स्रोतों यथा तालाब, कृत्रिम पुनर्भरण संरचना, छोटी नदियां, चेकडैम,जल निकाय के डिसिल्टिंग और पुनरुद्धार के कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, जिससे कि वर्षा ऋतु में अधिकाधिक वर्षा जल का संचयन करते हुए जल शक्ति अभियान को सार्थकता प्रदान की जाए।