दुर्ग

बीएसपी कांट्रेक्टर के सूने मकान में चोरी
15-Jul-2024 2:54 PM
बीएसपी कांट्रेक्टर के  सूने मकान में चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 15 जुलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में कांट्रेक्टर के अवधपुरी रिसाली स्थित सूने मकान का ताला तोड़ अज्ञात चोर कैश और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर उठा ले गए हैं। कांट्रेक्टर दीपक सिंह परिवार समेत 1 जुलाई से आगरा गए हुए थे। सिंह परिवार के वापस लौटने पर पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। 

पीडि़त दीपक ने नेवई पुलिस को बताया कि 1 जुलाई को सुबह 7.30 बजे वो घर में ताला लगाकर मूल ग्राम आगरा उत्तरप्रदेश गए। गुरुवार की दोपहर वापस लौटने पर घर के मेन गेट व सामने दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखे तो सभी कमरे का सामान बिखरा पड़ा था, सामान का मिलान किया तो घर में कैमरे का डीव्हीआर नहीं था व आलमारी में रखा नगदी 5 हजार रूपया नहीं था। किसी अज्ञात चोर ने उक्त सामान को घर का ताला तोडक़र अंदर प्रवेश कर चोरी कर लिया।

नेवई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए), 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


अन्य पोस्ट